कोटद्वार। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमांचल प्रदेश में मिली कांग्रेस की जीत पर झंडाचौक में जमकर अतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने हिमांचल प्रदेश में मिली कांग्रेस की जीत पर झंडाचौक पर जमकर अतिशबाजी की। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और हिमांचल की जनता को धन्यवाद दिया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना भी शामिल रहे। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हिमांचल प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया। हिमांचल प्रदेश में परिवर्तन हुआ है और वहां के लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास किया है। वक्ताओं ने कहा कि प्रियंका ने जो 10 गांरटी दी है, उस पर हिमांचल की जनता ने मुहर लगाई है। इस दौरान कांग्रेस जनों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भी अध्यक्ष बनने के बाद पहली जीत की बधाई दी और साथ ही कहा कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा की जीत है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, सुनीता रावत, कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह, पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज, जितेन्द्र भाटिया, जनक भाटिया, गोपाल सिंह गुसांई, प्रदेश महामंत्री रूपेन्द्र सिंह नेगी, राकेश शर्मा, सुनील दत्त सेमवाल, सुदर्शन रावत, राजा आर्य, बलवीर सिंह रावत, प्रमोद रावत, प्रवेश रावत आदि मौजूद रहे।