जयहरीखाल। लैन्सडौन विधानसभा जयहरीखाल में उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 विनोद बहुगुणा के विधानसभा भ्रमण के दौरान लैन्सडौन विधानसभा प्रत्याक्षी रमेश सिंह रावत द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ जोरदार स्वागत किया। उसके उपरांत जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 विनोद बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय पार्टियां बारी बारी से पिछले 20 सालों से प्रदेश को लूटा हैं और हमें प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस ने जाति धर्म के नाम पर लड़वा रहे है। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं आन्दोलन कर उत्तराखण्ड में बदलाव लाएंगे और बीजेपी कांग्रेस को मुक्त करने का संकल्प भी लेंगे। लैन्सडौन विधानसभा प्रत्याक्षी रमेश सिंह रावत ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार-स्वरोजगार परिसीमन मूल निवास की हालत बहुत दयनीय है। चुनाव के आखरी वक्त में बीजेपी के बिधायक रोडो का डामरीकरण पर आखिर क्यों जोर दे रहे है और जीतने के बाद पांच साल के लिए गायब हो जाते है। उन्होंने कहा कि इसी हालत को सुधारने के लिए मैंने संकल्प लिया है कि विधानसभा में जरूर बदलाव करूंगा और रास्ट्रीय पार्टी बीजेपी कांगेस के नाकामी जनता को दूंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष इं0 डी0पी0एस0 रावत पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने कहा कि पिछले 20 सालों से प्रदेश में कोई भी बदलाव नहीं हुआ हैं। दलीप रावत केवल बीजेपी के लिये काम कर रहा है पर छेत्रिय मुदो पर कभी कोई नीति नहीं लाये। उन्होंने कहा कि आज ब्लॉक में जिला पंचायत विधायक निधि पर आम खुला कमीसन मांगा जा रहा है। पार्टी कार्यकारणी मीटिंग के दौरान उत्तराखंड रक्षा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 विनोद बहुगुणा पूर्व आईएफएस, त्रत्रिपुरा सरकार/प्रधान सचिव और भारत सरकार पर्यावरण वन मंत्रालय डायरेक्टर जनरलत्न प्रदेश उपाध्यक्ष इं0 डी0पी0एस0 रावत पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, लैन्सडौन विधानसभा प्रत्याक्षी रमेश सिंह रावत, प्रदेश महासचिव जगदंबा नौटियाल, सुन्दर लाल थपलियाल, प्रदेश संरक्षक आशा नौटियाल, जिला अध्यक्षा देहरादून पूनम डबराल, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष विवेक नेगी सहित महिला मंगल दल व क्षेत्रीय जनता उपस्थिति रही।
राजनीति नहीं बल्कि आन्दोलन कर उत्तराखण्ड में बदलाव लाएंगे: बहुगुणा

Read Time:3 Minute, 22 Second