कोटद्वार। इण्टर कॉलेज परसुण्डाखाल की एन.एस.एस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवियों ने नशा मुक्त, संस्कार युक्त उत्तराखण्ड को लेकर जनजागरूक रैली निकाली।
ग्राम सभा मांसौ के ग्राम प्रधान विनोद सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने ग्राम सभा मांसौ में समाज को नशे से मुक्त कैसे किया जाये? विषय पर गोष्ठी आयोजित की। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी, सह अध्यापक गौरव नेगी, सहायक विजेन्द्र नेगी ने ग्रामीण लोगो से नशा के बारे में वार्तलाप की। इस अवसर पर स्वयं सेवियों ने मुख्य मार्गों की सफाई, झाड़ियों का कटान, जलस्त्रोतों की सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर विनोद नेगी, प्रभा देवी, गीता देवी, किशोरदास, जगदीश प्रसाद, अर्जुन सिंह पूर्व प्रधान नीलमदेवी, सज्जनसिंह, महिला मंगलदल अध्यक्ष पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।
स्वयं सेवियो ने नशे को लेकर निकाली जनजागरूक रैली

Read Time:1 Minute, 28 Second