01 जुलाई से पहाड़ी रूटों पर होगी शुरू विश्वनाथ बस सेवा, फोन पर कराएं बुकिंग

0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second

पिछले कुछ दिनों पहले सरकार में रोडवेज सेवा शुरू कर दी है। इसको चलते निजी कंपनियों ने यह फैसला लिया है कि अब पहाड़ी रूटों पर विश्वनाथ बस सेवाएं जल्द ही दौड़ेगी। और हाँ बस सेवा चलाने की तैयारी कर दी है। पहले चरण में देहरादून से गुप्तकाशी की सेवा एक जुलाई से चलेगी। एक सप्ताह तक ट्रायल के बाद यदि सवारियां मिलती है तो अन्य रूटों की सेवा भी चलाई जाएंगी।

देहरादून के परेड ग्राउंड से टीजीएमओ और यातायात कंपनी की 15 से अधिक विश्वनाथ सेवाएं चलती हैं। ये सेवाएं उत्तरकाशी, टिहरी, जोशीमठ, घनसाली, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग के लिए चलती हैं, लेकिन जब से कोरोना महामारी संकट शुरू हुआ, तब से सभी सेवाएं ठप हैं।

विश्वनाथ सेवा के प्रभारी पंकज सिंधवाल ने बताया कि एक जुलाई से देहरादून से गुप्तकाशी की सेवा चलेंगी। यदि इसका ट्रायल सफल रहता है तो सभी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिन यात्रिओं को इस रूट पे जाना होगा, वे यात्री इस सेवा के लिए यात्री 8860659344 पर फोन करके भी सीट एडवांस बुक करवा सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Read also x