उत्‍तराखंड : मौसम ने बदली करवट, पौड़ी जिले के इस गांव में बादल फटने से….?

0 0
Read Time:3 Minute, 51 Second

उत्तराखंड में मानसून भले ही शुरुआती दौर में सुस्त रहा हो, लेकिन अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार की सुबह पौड़ी जिले के धरियाल सार गांव में बादल फटा गया। हालांकि किसी तरह की जानमाल की हानि की कोई खबर अभी तक नहीं मिली है। वहीं, राज्य के अधिकांश भागो में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। इस बीच रविवार को तड़के से ही रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं, बद्रीनाथ के पास मलबा आने से हाईवे 8 घंटे बंद रहा। पिथौरागढ़ में भी यही स्थिति बनी हुई है। जिले में थल-मुनस्यारी मार्ग भी मलबे बाधित हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के 4 जिलों में बहुत भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं, जबकि 4 अन्य जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

ग्राम प्रधान कांति देवी ने बताया कि गांव के ऊपरी हिस्से में बादल फटा और मलबा गांव के बीच में आ गया। ग्रामीणों ने घर से बाहर भाग अपनी जान बचाई। मलबे से कोई मकान जमींदोज नहीं हुआ और ना ही किसी मवेशी की मौत हुई है। बताया की ग्राम सभा में लगातार 3 साल बादल फटने की घटना हुई है। उन्होंने बताया की प्रशासन को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है।

मसूरी में शनिवार रात से ही बारिश हो रही है। वहीं, लगातार जारी बारिश से नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग, कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवे मील के पास मार्ग बंद है। सड़क पर भारी तादाद में बोल्डर और मलबा आया है। उधर, उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्र और गंगोत्री यमुनोत्री में बारिश हो रही है। बारिश के कारण मौसम सुहावना है। गंगोत्री हाईवे पर लालढंग के पास पत्थर और बोल्डर गिर रहे हैं। गंगोत्री हाईवे सुचारु हुआ, जबकि यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास बंद है।

बारिश का सबसे अधिक असर पिथौरागढ़ जिले पर पड़ रहा है। शनिवार को जिले में एक बरसाती नदी पर बना पुल बहने से चीन सीमा से लगे गांवों का पैदल सम्पर्क टूट गया है। थल-मुनस्यारी मार्ग पांच स्थानों पर और जौलजीवी-मुनस्यारी मार्ग सेराघाट के पास बंद रहा। दोपहर बाद यहां यातायात बहाल किया जा सका। कुमाऊं में करीब तीन दर्जन मार्गों पर आवागमन नहीं हो पा रहा है। गोरी और काली नदियों का जलस्तर बढऩे से नदी किनारे की बस्तियों में दहशत है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में तेज बौछारे पडऩे की संभावना है। इसके लिए चेतावनी भी जारी की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Read also x