पंतनगर स्थित केंद्रीय सगंध एवं औषधीय पौधा संस्थान में एक हाथी का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को दी, सूचना मिलते ही तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी, उप प्रभागीय वन अधिकारी शिवराज सिंह और रेंजर आर पी जोशी अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा वन विभाग के डाॅक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची।
पूरे मामले पर प्रभागीय वन अधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हाथी की मौत प्राकृतिक रूप से मालूम होती नज़र आ रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। उन्होंनें कहा कि यहां हाथियों की अक्सर आते होती रहते है जिसके लिए वन विभाग के कर्मचारी लगातार यहां गश्त लगते रहते हैं। फिलहाल इस मामले में वन विभाग पूरी छानबीन कर रहा है।