लोक संहिता डेस्क
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय बेस हास्पिटल जाकर हास्पिटल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें फल वितरित किये।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी हित में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे है, साथ ही कांग्रेस पार्टी के विपक्ष में होने के नाते राहुल गांधी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए केन्द्र सरकार की जनविरोधी निर्णयों को भी जनता के सामने उजागर कर रहे हैं, जिससे केन्द्र सरकार को अपने जनविरोधी निर्णयों को वापिस लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जोकि लोगों की जनभावनाओं एवं परेशानियों को अच्छी तरह से जानती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा0 चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, पूर्व सचिव कृष्णा बहुगुणा, मीना बछवाण, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, कांग्रेस सचिव हर्षिता, मनोज रावत, जितेन्द्र भाटिया, हेमचंद्र पंवार, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, विनीता भारती, पूजा त्यागी मौजूद थे।
वहीं, कांग्रेस सेवा दल द्वारा आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। बद्रीनाथ स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सेवालदल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्म दिवस सादगी से से मनाते हुए जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए तथा भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। राहुल गांधी द्वारा कोरोना काल मे सहयोग हेतू पांच करोड़ की धनराशि देने के साथ साथ कई प्रदेशों में सहयोग का जो कार्य किया तथा श्रमिकों को घर पहुंचाने का जो कार्य किया उसके लिए कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी को आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल, बृजेंद्र नेगी, पूर्व सभासद कमला शाह, महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष शाहनवाज समसी, सेवादल अध्यक्ष पवन रावत, राकेश शर्मा, एनएसयूआई के सौरभ पांडे, जावेद खान, देवेंद्र भट्ट, विक्रम राणा,कुलदीप रावत, प्रकाश नेगी, रजनीश रावत, आशुतोष कंडवाल, विनोद शर्मा, अतुल नेगी, भारत रावत, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।