Read Time:2 Minute, 20 Second
उधम सिंह नगर : पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के टैगोर भवन और इंटरनेशनल गेस्ट हाउस क्वॉरेंटाइन सेंटर से 4 लोगों के भागने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है चारों लोग कुछ दिन पहले रेड जॉन से आये थे। जिसके बाद चारों लोगों को पंतनगर परिसर में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटीन किया गया था। चारो लोगो की तलाश जारी करते हुए थाना पन्तनगर में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पन्तनगर कृषि विश्विद्यालय में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर से 4 लोगो के भागने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। घटना की सूचना पर एसपी जगदीश चंद्रा सीओ सिटी अमित कुमार सहित थाना पन्तनगर पुलिस भी मौके पर पहुच गयी है। जानकारी के मुताबिक कल देर रात विश्विद्यालय के टेगौर भवन (होस्टल) से तीन युवक दीवार फाद कर फरार हो गए जबकि इंटरनेशल गेस्ट हाउस से भी एक सख्स फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस चारो लोगो की तलाश में जुट गई है। साथ ही चारो युवको के खिलाफ पुलिस थाना पन्तनगर में मुकदमा दर्ज करने जा रही है। चारो फरार युवक सितारगंज के रहने वाले है।
वही क्वॉरेंटाइन सेंटर के नोडल अधिकारी एसपी जगदीश चंद्रा ने बताया कि कल देर रात पंतनगर विश्वविद्यालय में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों से 4 लोग फरार हो चुके हैं चार उन लोगों की तलाश की जा रही है इसके साथ ही थाना पंतनगर में चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।