राहुल ठाकुर
मथुरा : वादी हर्ष भास्कर (डायरेक्टर ऐडीफाई कालेज फरह) पुत्र स्व0 बिहारी लाल निवासी 22/21 टावर हाउस विजय नगर कालोनी, आगरा द्वारा काँलेज के बच्चो की फीस बेईमानी की नियत से अपने खाते में जमा कराकर हडप लेने एवं काँलेज पर खर्च किये गये रुपयो के बाऊचर में वृद्धि करके फर्जी रसीदे तैयार कर काँलेज का रुपया हडप लेने के सम्बन्ध में थाना फरह पर मु0अ0सं0 406/2019 धारा420,406,467,468,471 भादवि बनाम मुकुल गुप्ता आदि 02 अभियुक्तगण के पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा दिये गये आदेश निर्देशो के क्रम में प्रभारी निरीक्षक फरह शेर सिंह मय टीम द्वारा दिनाँक 19.06.2020 समय 06:25 बजे परखम चौराहे से अभियुक्त मुकुल गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी 60 कालिन्दी बिहार कृष्णा कान्हा रेजीडेन्सी थाना एत्माद्दौला, आगरा को गिरफ्तार किया गया है ।