थलीसैण। आजाद हिंद सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की स्मृति में व भारत माता पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय थलीसैंण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारमभ नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए, आजाद हिंद सरकार व तीस दिसम्बर का महत्व नेताजी के विशेष संदर्भ विषयों पर चर्चा कर किया गया। महाविद्यालय की छात्रा सुष्मिता व साक्षी द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन यात्रा और आजाद हिंद फौज का गठन संबंधी पत्र वाचन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र और पुणे, महाराष्ट्र के साहित्यकार कर्नल परमेश द्वारा लिखी किताब भेंट की गई। प्रथम पुरस्कार गौरव रावत, द्वितीय परस्कार जयश्री भारती व तृतीय पुरस्कार राहुल सिंह को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन में प्रखर राष्ट्रवादी भावनाओं को समर्पित भारत माता की आरती से समूचा कक्ष गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के संयोजक भारतीय शिक्षण मंडल के सदस्य चंद्रकांत तिवारी द्वारा सुचारू रूप से संचालन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 विकास प्रताप सिंह द्वारा की गई। डॉ0 निर्मला रावत, डॉ0 नीरज असवाल, डॉ0 विवेक रावत, डॉ0 धर्मेंद्र कुमार, गिरीश चंद्र, अजय कुमार, विनोद कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। प्रभारी प्राचार्य डॉ0 छाया सिंह ने कार्यक्रम को आशीर्वचन दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष से कार्यक्रम का समापन हुआ।