Read Time:1 Minute, 12 Second
हरिद्वार के रुडक़ी शहर के मुख्य बाजार में आज पटाखा गोदाम में आग लगने से तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिस समय आग लगी उस समय कर्मचारी दुकान के अंदर ही थे। इस घटना से पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, आग एक गोदाम से दूसरे गोदाम में फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने गंभीर रूप से झुलसे दो कर्मचारियों को गोदाम से बाहर निकाला। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।