Read Time:1 Minute, 3 Second
कोटद्वार। बद्रीनाथ मार्ग स्थित डाकघर में एक महिला के बैग से चोर ने डेढ़ लाख रूपये उडाये। जिसके बाद महिला ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थाना कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बालासौड निवासी सुमनलता रावत मुख्य डाकघर से पैसे निकालने के लिए पहुंची थी। उन्होंने अपने खाते से पांच लाख रूपये निकाले कुछ देर बाद महिला की नजर कंधे पर लटके बैग की खुली चेन पर पड़ी। शक होने पर उन्होने बैग में रखे रूपयों को गिना तो उसमें डेढ़ लाख कम निकले। महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।