भारत में रविवार 21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखेगा और देश के कुछ हिस्सों में यह वलयाकार नजर आएगा। बता दे सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा में जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा। कल को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल आज रात 10:25 से शुरू हो जाएगा।
उत्तराखंड में सूर्यग्रहण के चलते चारों धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट आज रात 10 बजे से बंद रहेंगे। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सूर्य ग्रहण भले ही कल है लेकिन उसका सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज रात 10.25 बजे से सूतक शुरू होगा जो 21 जून की दोपहर 1.53 बजे तक रहेगा। इसके बाद चारों धामों के मंदिर परिसरों की साफ-सफाई के बाद ही पूजा-अर्चना की जाएगी।
उत्तराखंड: आज रात 10.25 बजे से सूतक शुरू होगा जो 21जून रविवार की दोपहर 1.53 बजे तक रहेगा। धर्माधिकारी के मुताबिक कल रविवार को दो बजे के बाद चारों धामों के मंदिर परिसरों की साफ-सफाई के बाद ही पूजा-अर्चना की जाएगी। (फाइल तस्वीरें बद्रीनाथ-केदारनाथ) https://t.co/kLfjwMlQHu pic.twitter.com/EMtn7BaNZH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2020
ज्योतिषयों के मुताबिक भारत में 21 जून सुबह 10.11 बजे से लेकर दोपहर 1.40 बजे तक तक सूर्य ग्रहण लगा रहेगा। इस दिन बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु ग्रह एक साथ वक्री रहेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने कहा कि किसी भी ग्रहण का खगोल शास्त्र और वैदिक ज्योतिष दोनों में विशेष महत्व होता है, यह ग्रहण मिथुन राशि पर लग रहा है।