Read Time:1 Minute, 13 Second
टिहरी। चंबा में वीसी गब्बर सिंह लोडिंग पब्लिक कैरियर एसोसिएशन कार्यालय का शुभारंभ चंबा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला व थानाध्यक्ष चंबा पंकज देवरानी ने रिबन काट कर किया। इस दौरान एसोसिएशन में नई कार्याकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सोहन सिंह, उपाध्यक्ष के लिए अजवीर पंवार, सचिव के लिए विक्रम नेगी, कोषाध्यक्ष के लिए उत्तम असवाल, संरक्षक के लिए विनोद सिंह को चुना गया। इस अवसर पर पार्किंग की व्यवस्था को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर चम्बा टैक्सी यूनियन अध्यक्ष उत्तम तडियाल, रहमत पुंडीर, राजेन्द्र नेगी, प्रेम सिंह पुंडीर, सतपाल सिंह, विनय रमोला, मकान सिंह राणा, पंकज बडोनी, नितिन सेमवाल, धर्मेद्र भट्ट आदि मौजूद थे।