किच्छा : राजेश शुक्ला की शिकायत पर दोषी कर्मियों से, 5 लाख वसूली के आदेश जारी 

0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second
वेद प्रकाश यादव
 
उधम सिंह नगर : विधायक राजेश शुक्ला की शिकायत पर किच्छा चीनी मिल में भ्रष्टाचार में दो कर्मचारियों के खिलाफ 5 लाख की वसूली के आदेश गन्ना सचिव चन्द्रेश कुमार ने दिए है। किच्छा चीनी मिल में वर्तमान पेराई सत्र में लापरवाही व भ्रष्टाचार के चलते मिल करीब 720 घंटे बंद रही। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक  ने शासन स्तर पर कार्यवाही करने के लिए शिकायती पत्र भेजा था। शिकायत पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी में किच्छा चीनी मिल के तत्कालीन प्रभारी लेखा/आंतरिक सम्प्रेक्षक रमेश भसीन एवं तत्कालीन टाइम कीपर झारखंडे राय दोषी पाए गए हैं। शासन स्तर पर दोनों दोषी कर्मचारियों पर 5 लाख से अधिक की वसूली शासकीय नियमों के अंतर्गत करने के निर्देश जारी किये गये हैं।  
 
इधर इस पूरे मामले में विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी लिहाज से बर्दाश्त नहीं करेगी। सिस्टम में रहकर जो भी व्यक्ति सिस्टम के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह से मोर्चा खोलकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। विधायक शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि किच्छा चीनी मिल में किसानों के हितों को कुचलने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम उजागर कर वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक राय दी मौजूद थे। आपको बता दें कि इससे पहले भी किच्छा चीनी मिल के एक अधिकारी को सस्पेंड किया जा चुका है। 

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

Related Posts

Read also x