Read Time:1 Minute, 6 Second
राधा कुशवाहा
मथुरा : रविवार को कोरोना वायरस के चार और मरीज मिले। नए संक्रमितों में एक छह वर्ष का लड़का, 10, 14 वर्ष की लड़की और 29 वर्ष का युवक है। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उधर, फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले बढ़े हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 203 हो गई है। मथुरा में रविवार रात को चार लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। ये सभी पिछले कई दिनों से क्वारंटीन सेंटर में थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को एंबुलेंस के माध्यम से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।