कई महिलाओं व युवक हुए यूूकेडी में शामिल

कई महिलाओं व युवक हुए यूूकेडी में शामिल
0 0
Read Time:3 Minute, 44 Second

कोटद्वार। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 शक्ति शैल कपरवाण के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें दो दर्जन से अधिक महिलाएं व युवक यूकेडी में सम्मिलित हुए।
बुधवार को आयोजित बैठक में डॉ0 शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि यूकेडी स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध कण्वनगरी कोटद्वार निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार की दबंगई और विवेक हीनता के कारण जनभावनाओं के विपरीत कोटद्वार को नगर निगम बनाया गया, जिसका खामियाजा भाबर सनेह की जनता भुगत रही है। कहा कि नगर निगम बनाने से सरकार ने टैक्स का डंडा जनता के ऊपर थोप दिया है और विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ । डॉ0 कपरवाण ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि गत 10 वर्षों से मोटर नगर निर्माण अधूरा पड़ा है, कूड़े का निस्तारण नहीं हुआ, निगम आय बढ़ाने वाला कण्व आश्रम को पर्यटन के रूप में विकसित नहीं किया गया, नगर निगम आय के साधन जोड़ने में असफल रहा जंगली जानवरों से गांवों की रक्षा के प्रबंध नहीं किए गए। डॉ0 कपरवाण ने कहा कि भाबर सनेह के 73 गांववासियों को पहले जो ग्रामीण विकास हेतु योजनाएं और अनुदान मिलती थी, वह बंद हो गई है तथा शहरी विकास विभाग ने कोई नई विकास योजनाएं यहां के लिए आरंभ नहीं की हैं। कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल महानगर की जनता के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेय जल, बिजली की पर्याप्त उपलब्धता व स्वच्छ निर्माण करने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस अवसर पर यूकेडी में सम्मिलित होने वाले सुखदेव शास्त्री ने कहा कि यूकेडी आम लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु संघर्ष करने वाली पार्टी है, इसलिए लोगों को यूकेडी में सम्मिलित होना चाहिए। लक्ष्मी बिष्ट ने महिलाओं से अपील की कि यूकेडी के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का संघर्ष किया और आज उत्तराखंड बचाने के लिए भी महिलाओं को आगे आना चाहिए। सेवानिवृत्त सूबेदार बलवीर सिंह बिष्ट ने भूतपूर्व सैनिकों से यूकेडी में सम्मिलित होकर पहाड़ के विकास में आगे आने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता सुखदेव शास्त्री एवं संचालन लक्ष्मी बिष्ट ने किया। इस मौके पर सुखदेव शास्त्री, लक्ष्मी बिष्ट, धर्मेंद्र आर्य कल्पना रावत, विजयलक्ष्मी भारती, बलवीर सिंह बिष्ट, रीना आर्य, गजे सिंह रावत, मालती रावत, रीता रावत, सत्यवती देवी, सरोज देवी बनीषा देवी, सावित्री देवी, सुरेश चंद्र, विजयलक्ष्मी, उर्मिला रावत आदि सम्मलित हुये।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Read also x