Read Time:53 Second
रिखणीखाल। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां बंजा देवी मंदिर समिति द्वारा मकरैणी कौथिग का आयोजन किया गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य विनिता ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां बन्जा देवी मंदिर समिति कर्तिया के द्वारा आगामी 14 जनवरी से मकरैंण कौथिग का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मन्सार लोक कला सांस्कृतिक मंच द्वारा मां बन्जा देवी की स्तुति भजन जागरण व महिला मंगल दलों द्वारा लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। साथ ही रस्साकसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।