कोटद्वार : कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर झूठे मुकदमों से भड़की यूथ कांग्रेस, सरकार का फूंका पुतला

0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second
कोटद्वार : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज किये जाने से नाराज यूथ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया वहीं यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर दर्ज मुकदमों को वापिस लेने की मांग की है।
 
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि वर्तमान में पेट्रो पदार्थो के दामों में लगातार हो रही बढोतरी सहित केन्द्र एवं राज्य सरकारों की गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोकतांत्रिक ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार की शह पर पुलिस के द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर मुकदमें दर्ज करवाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को गिराना चाहती है।
 
 
कहा कि केन्द्र एवं राज्य में भाजपा की सरकारों का कार्यकाल घोर निराशाजनक रहा है। पेट्रोल डीजल के दामों में बेइंतहा वृद्धि से महगांई चरम पर  पहुंच गयी है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। प्रदेश में भी सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है, चारों तरफ लूट हत्यायें एवं बलात्कार की घटनाऐं बढने से पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, उपाध्यक्ष पंकज खत्री, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, महासचिव अनिल रतूडी, सेवादल अध्यक्ष सुमित रावत, राजा आर्य, सौरभ पांडे, भाष्कर, राकेश शर्मा, सोहन सिंह, पवन नेगी, संजीव गौड, नीरज बहुगुणा, सूर्यमणि, मृदुल, दीपक, मुदित, मिंटू,  मून, आकाश, अमन ध्यानी,  मौजूद थे। 
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Read also x