Read Time:1 Minute, 29 Second
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमती रेशमा छाबड़ा को जिला महासचिव मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष डा0 चन्द्रमोहन खर्कवाल ने रेशमा छाबडा को जिला महासचिव का दादित्व दिये जाने पर संगठन के प्रति निष्ठा बनाये रखते हुए कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की उम्मीद जतायी है।
रेशमा छाबडा को जिला महासचिव बनाये जाने के बाद प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने नवनियुक्त जिला महाचिव रेशमा छाबड़ा का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा0 चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, महावीर सिंह रावत, बीडी नवानी, पुष्कर सिंह, बलवीर सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, राजा आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।