Read Time:3 Minute, 8 Second
कोटद्वार : प्रदेश सरकार की शह पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज किये जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओंं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया तथा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमों को तत्काल वापिस लेने की मांग की है।
मालवीय उद्यान में धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष डा0 चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनविरोधी निर्णय ले रही है, जिसका कि कांग्रेस के द्वारा लोकतांत्रिक ढंग से विरोध किया जा रहा है, लेकिन सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी की सरकार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज करवा रही है, तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने का घृणित प्रयास कर रही है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी सरकार सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करती रहेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पद दर्ज झूठे मुकदमों को तत्काल वापिस लने की मांग की है, मांग न माने जाने पर भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा0 चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, महिला महागनर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, मीना बछवाण, कृष्णा बहुगुणा, पूजा त्यागी, सुनीता धस्माना, विजय नारायण सिंह, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, नईम अहमद, विनीता भारती, बलवीर सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह नेगी, शहनाज शम्सी, कृपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, सुधांशू नेगी, सूर्यमणि, सौरभ पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, जितेन्द्र भाटिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।