Read Time:1 Minute, 14 Second
कोटद्वार : आज आपतकाल के 45 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार द्वारा झंडाचौक पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आज ही के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की थी। सारे संवैधानिक अधिकार छीन लिए गए थे।
वहीं जिला महामंत्री जंग बहादुर ने बताया सरकार के खिलाफ लिखने, बोलने और विरोध करने पर जेलों में बंद कर दिया जाता था। भारतीय लोकतंत्र की निर्मम हत्या की गई थी। इस मौके पर बोलते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला ने कांग्रेस पार्टी व यूथ कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी की व कांग्रेस द्वारा की गई काली करतूत को निंदनीय बताया है।