कोटद्वार : पेट्रोल डीजल के दामों में भारी वृद्धि से नाराज, यूथ कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
कोटद्वार : केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार वृद्धि किये जाने से नाराज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  अमित राज सिंह ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हो रही है, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रो पदार्थो की आसमान छूती कीमतों से आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
कहा कि केन्द्र सरकार को पेट्रो पदार्थो की बढ़ी कीमतों को जनहित में तत्काल वापस लेना होगा । अन्यथा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होगें। इस मौके पर महासचिव अनिल रतूड़ी, सुधांशू नेगी, नरेश कोटनाला, सूरज प्रसाद कांति, शुभम शर्मा, सूर्यमणि, सौरभ पांडे, राजा आर्य, भाष्कर, जयराज, मनोज बिष्ट मौजूद थे।  
 
 
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

admin

Related Posts

Read also x