कानपुर का कुख्यात अपराधी : विकास दुबे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखे गिरफ्तारी का वीडियो

0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

उत्तर-प्रदेश का मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पुलिस ने आज सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहे है कि पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर से पर्ची कटाई और इसके बाद उसने खुद सरेंडर कर दिया और तुरंत ही स्थानीय पुलिस ने विकास दुबे को हिरासत में ले लिया है। बताते चले कि विकास दुबे पर 8 पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोप है। कानपुर के बिकरू गाँव में जब 2 जुलाई को विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस कि टीम पर उसके आदमियों ने हमला कर दिया। जिसमें पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद से विकास दुबे फरार था और यू.पी. पुलिस उसे ढूंढने में लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस ने कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई है। पुलिस विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से उत्तर प्रदेश ला रही है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Related Posts

Read also x