थलीसैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वये सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वयं सेवियों ने एनएसएस का लक्ष्य-गीत गाकर किया। तत्पश्चात अधिकारी डॉ0 अराधना सिंह के नेतृत्व में स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, लक्ष्यों व अपेक्षित व्यवहार से सम्बन्धित जानकारी दी गई। इसी क्रम में महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ0 अजय कुमार ने स्वयं सेवियो को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्वपूर्ण विषय की जानकारी दी। साथ ही संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ0 विनोद कुमार के द्वारा स्वयं सेवियों को व्यक्तिगत् विकास, समाज के प्रति अपने उत्तर दायित्वों का निर्वाहन करने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के अन्त में एनएसएस प्रभारी डॉ0 अराधना सिंह ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 रेनु रानी बंसल को मार्ग दर्शन एवं परस्पर सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।