दो महिला कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेट केंद्र में किया भर्ती

0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

लैंसडौन : तहसील लैंसडौन के अन्तर्गत ग्राम मठाली और ग्राम जाख मल्ला में बाहरी राज्य से लौटी दो महिलाओ की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने उन्हें बेस चिकित्सालय कोटद्वार के आइसोलेशन केन्द्र में भर्ती कराया गया है। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जयहरीखाल के चिकित्सक डॉ पूंकेश कुमार ने बताया कि एक महिला आयु 46 वर्ष निवासी ग्राम मठाली ब्लॉक जयहरीखाल तहसील लैंसडौन के अन्तर्गत 20 जून को प्रात: आठ बजे दिल्ली से अपने गांव लौटी थी। जिसे 20 जून को राजकीय प्राथमिक विधालय कुन जोली में होम कोरनटाइन किया गया था। वहीं दूसरी महिला निवासी ग्राम जाख़ मल्ला ग्राम पंचायत अशन खेत ब्लॉक जयहरीखाल तहसील लैंसडौन के अन्तर्गत 20 जून को दोपहर तीन बजे अपने गांव पहुंची थी।

जिसे प्रशाशन द्वारा गांव में ही उनके खाली पड़े मकान में 20 जून को होम क्वारंटाइन कर दिया गया था। उक्त दोनों महिलाएं की होम क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने के बाद उक्त महिलाएं परिवार सहित गांव में ही रह रही थी। जिसमें उक्त दोनों महिलाओ की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आने के बाद बेस चिकित्सालय कोटद्वार के आइसोलेशन केन्द्र में भर्ती किया गया है। और उक्त दोनों महिलाओ के परिवार सहित महिलाओ के संपर्क में आए लोगों को कोरेन टा इन कर दिया गया है। और महिलाओ के संपर्क में आए सभी लोगो के स्वास्थ्य परीक्षण कर सैंपल लिए जा रहे है। जिन्हे जांच के लिए भेजा जा रहा है। होम क्वारंटाइन अवधि के दौरान भी उक्त महिलाओ के संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। समाचार लिखे जाने तक उक्त दोनों ही गांव को सीज करने की प्रकिया नहीं की गई थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

admin

Related Posts

Read also x