फ़तेहपुर : क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान जी के अथक प्रयास से मुख्यमंत्री ने किशनपुर-कमासिन मार्ग के दांदों घाट पर स्थित यमुना नदी सेतु निर्माण कार्य में तेजी हेतु ₹91 करोड़ 86 लाख 70 हजार (पुनरीक्षित लागत)की स्वीकृति प्रदान की है।
खागा व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान जी के जनहित में किए गए प्रयासों को सराहते हुए, उनके प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तक पुल निर्माण में जो धीमी गति से काम चल रहा था,जो अब विधायक जी के अथक प्रयास से जो धनराशि माननीय मुख्यमंत्री जी ने आज पुल निर्माण के लिए जारी की है, इससे अब पुल के निर्माण कार्य में तेजी आएगी और शीघ्र ही पुल पूर्ण रूप से निर्मित हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह कार्य आमजनमानस के हित मे होगा, व्यापारियों के हित मे ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड के अधिक से अधिक जिलों को जोड़ने का कार्य करेगा यह पुल, पुल के निर्मित होने पर खागा नगर का भी विकास बढ़ेगा ! उन्होंने कहा कि खागा नगरवासियों एवं व्यापारियों की ओर से इस सुंदर कार्य के लिए हमारा व्यापार मंडल नगरवासियों एवं व्यापारियों की ओर से विधायक जी को एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं,हमारा व्यापार मंडल शीघ्र ही विधायक जी का स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम करेगा।