Read Time:1 Minute, 20 Second
कोटद्वार। सोमवार को वीर चंद्रसिंह गढ़वाली भाबर मंडल द्वारा “घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा” महासंपर्क अभियान के अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा के बूथ संख्या13, 14 बलासौडं वार्ड नं0 25 रतनपुर सुखरौं में शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सघन जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा गया। भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि प्रत्येक बूथ में पार्टी के स्टीकर कैलेंडर एवं विकास कार्यों की पुस्तिका घर-घर जाकर भेंट की जा रही है और 78 बूथों में घर घर जाकर यह लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस दौरान अभियान चलाने वालो में पदमपुर सुखरौ के शक्ति केंद्र संयोजक उमेद बिष्ट, महामंत्री गौरव जोशी, मीडिया प्रभारी पवन देवरानी, कैलाश बलूनी, विजय भारद्वाज, विनोद सिंह नेगी, विवेक और सुमित नेगी आदि मौजूद रहे।