भाजपा जयहरीखाल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

भाजपा जयहरीखाल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

लैन्सडौन। भारतीय जनता पार्टी मंडल जयहरीखाल की मंडल कार्यकारिणी परिचयात्मक बैठक का आयोजन जयहरीखाल स्थित एक रिर्जोट में आयोजित की गयी।
शुक्रवार को साँगठनिक जिला के जिला मंत्री अजय शंकर ढौढिंयाल ने कहा कि नवनियुकत मंडल कार्यकारिणी को एकजुटता के साथ कार्य करते हुये राज्य, केन्द्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करना है, सभी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करते हुये विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाते हुये अपने-अपने बूथों को मजबूत करना है। मंडल अध्यक्ष श्रीमती चन्दरलेखा गौड़ ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ लेकर कार्य करते हुये संगठन को मजबूत करते हुये कार्य करेंगें। पंचायत एवं आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना है। मीडिया प्रभारी ओर सोशल मीडिया प्रभारी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुये प्रचार प्रसार करना है। समस्त पूर्व व नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला मंत्री अजय शंकर ढौढिंयाल द्वारा युवा मोर्चा जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष पद पर दीपक नेगी ओर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर राम सिंह व अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर शाहनवाज सिद्धकी के मनोयन की घोषणा की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अशोक भारद्वाज ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य सूर्यदेव शाह, विधायक दिगंबर रावत, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण, मंडल महामंत्री सतवीर, उपाध्यक्ष रजनीश श्रीमति कुसुम रावत, मंत्री हरीश गौड, मदनमोहन खँतवाल, सनोज सिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अजय, नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक नेगी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राम सिंह, पदम सिंह, प्रदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Read also x