Read Time:1 Minute, 22 Second
कोटद्वार। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान चलाया। कलालघाटी वार्ड नं0 40 वा 35 में तमाम घरों में भाजपा संगठन का ध्वज लगाकर स्टीकर चस्पा किए गए। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए वायदों को पूरा किया। जिससे आम लोग सरकार से संतुष्ट है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी ने कहा कि विपक्ष आज मुद्दा विहिन हो गया है। डबल इंजन की सरकार ने राज्य के विकास को गति दी है। पार्षद मनीष भट्ट ,कमल नेगी,राजीव डबराल, मनमोहन पांडे,प्रकाश टम्टा, कैलाश खुल्बे सुरेश शर्मा अनुराग कोटनाला, देवेन्द्र गुसाई,रमन तोमर आदि मौजूद थे।