अशोक गहलोत का चुनावी दांव, राजस्थान में बनेेंगे 19 नए जिले

अशोक गहलोत का चुनावी दांव, राजस्थान में बनेेंगे 19 नए जिले
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19 नए जिले बनेंगे। इसके साथ ही तीन नए संभाग भी बनाए जाएंगे। इन नए संभागों में सीकर, पाली और बांसवाड़ा शामिल हैं। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट बहस का जवाब देते हुए की। राजस्थान में अब 50 जिले होंगे। इस घोषणा से पहले 31 जिले थे। इसी प्रकार राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को राजस्थान विनियोग (संख्या-2) विधेयक 2023 और राजस्थान वित्त विधेयक 2023 को ध्वनिमत से पारित किया गया। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने दोनों विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया। दोनों विधेयकों पर हुई चर्चा तथा इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वक्तव्य के बाद सदन ने दोनों विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
राजस्थान विनियोग (संख्या-2) विधेयक 2023 के पारित हो जाने से राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान विभिन्न प्रभारों का चुकारा करने के लिए राज्य की समेकित निधि में से चार लाख तीन हजार पांच सौ सैंतालीस करोड़ पच्चीस लाख तैंतीस हजार रुपये की राशि के उपयोग के लिए अधिकृत किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Read also x