गढ़वाल में शर्मनाक हरकत : दीदी के ससुराल गई 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second

उत्तराखण्ड में दुष्कर्म के मामले आये दिन बड़ते जा रहे है, ताजा मामला जनपद उत्तरकाशी डुंडा ब्लॉक के धनारी क्षेत्र का है। जहाँ नाबालिग किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। डुंडा ब्लॉक के धनारी पट्टी के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपनी दीदी के साथ ससुराल गई थी। जहां गत 17 जुलाई की देर रात को उसी गांव के दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया।

इसकी जानकारी राजस्व उप निरीक्षक हरीश चंद्र अमुवाल द्वारा मिली है। उन्होंने बताया कि रविवार को पीड़ित किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार देर रात को अपने दीदी के घर पर सो रखी थी। इसी दौरान उसी गांव के दो युवक देर रात 1 बजे उसके कमरे में आये और उसके साथ जबरदस्ती छेड़ाखानी कर दुष्कर्म किया। तहरीर पर दीपक पुत्र चमनदास व देव कुमार पुत्र मंगलदास के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

admin

Related Posts

Read also x