Read Time:1 Minute, 21 Second
भारतीय पूर्व कप्तान और विकेट कीपर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का सुशांत सिंह राजपूत से खास रिश्ता था। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस दुःखद ख़बर से पुरे बॉलीवुड और खेल जगत सन्न रह गया था। कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर शिखर धवन तक तमाम क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को श्रद्धांजलि दी, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया।
महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने धोनी को बहुत उदास और चिड़चिड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा, “जो हुआ उस पर विश्वास भी नहीं कर सकते बेहद दुखद घटना है, सुशांत केवल 34 साल के थे और इसमें कोई शक नहीं कि एक सफल करियर उनका इंतज़ार कर रहा था।”