पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह अपने सरकारी आवास पर आयोजित किया। जिसमें भाजपा विधायक दल को आमंत्रित किया गया था।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कटारिया को भगवान नाकोड़ा भैरव की प्रतिमा भेंट की और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सम्भालने के लिए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस सम्मान समारोह में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, भाजपा प्रदेशअध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा के अधिकांश विधायक पहुँचे।
इसके बाद राजे ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत के किशनपुरा स्थित आवास पर पहुंचीं। जहां उन्होंने रावत की माता स्व.मीरा देवी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजे का जयपुर से ब्यावर जाते समय ज़बरदस्त स्वागत हुआ।
कटारिया के राज्यपाल बनने पर वसुन्धरा राजे ने किया सम्मान

Read Time:1 Minute, 26 Second