उत्तराखंड: सांसद अनिल बलूनी को मिला अब नया सरकारी बंगला, इससे पहले इस कोंग्रेसी नेता को था आवंटित

0 0
Read Time:3 Minute, 44 Second

पिछले दिनों ही केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए सरकारी आवास का आवंटन रद्द कर दिया था। वही उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी अब लोधी एस्टेट दिल्ली में सरकारी बंगले में रहेंगे। ये बंगला इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आवंटित था। यह फैसला सरकार द्वारा प्रियंका से 1 अगस्त तक 6बी श्रेणी के इस बंगले को खाली करने के लिए कहे जाने के तत्काल बाद लिया गया है। अब इस बंगले में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी रहेंगे। प्रियंका किसी सरकारी पद पर नहीं हैं, लेकिन स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) कवर के कारण उन्हें एक सरकारी बंगला दिया गया था।

आपको बता दें बलूनी न सिर्फ सत्ताधारी भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख हैं, बल्कि पार्टी के मुख्य नेताओं के करीबी भी माने जाते हैं। इससे पहले अनिल बलूनी सितंबर 2019 से एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और इस वजह से उन्हें इलाज के लिए मुंबई जाना पड़ा था। दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने अपने वर्तमान आवास को स्वास्थ्य कारणों की वजह से बदलने की मांग की थी। खाली होने वाले बंगलों की लिस्ट में 35 लोधी एस्टेट बंगला सूचीबद्ध होते ही उन्हें आवंटित किया गया।

प्रियंका गांधी को ये बंगला साल 2000 में SPG सुरक्षा के कारण मिला था। पिछले साल नंवबर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका से SPG सुरक्षा वापस ले ली गई थी। 21 मई, 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की गई थी. बंगला खाली करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से जारी किया गया है। लोधी एस्टेट वाले बंगले में प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ रहती हैं। वो लगभग दो दशक से इसी बंगले में रह रही हैं।

अनिल बलूनी अब बीमारी से उबर चुके हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मार्च 2018 में अनिल बलूनी को उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के लिए अपने स्तर पर कई बड़े काम किए हैं। चाहे पहाड़ी क्षेत्रों में आईसीयू यूनिट की स्थापना करना हो या फिर देहरादून से काठगोदाम को जोड़ने वाली नैनी दून जनशताब्दी के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने हों। उत्तराखंड के लिए अनिल बलूनी ने कई काम किए हैं। अब जल्दी अनिल बलूनी दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित बंगले से लोधी रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Read also x