कोरोना देश के लिए एक संकट बना हुआ है। एक बार फिर जम्मू-कश्मीर से देश के लिए बुरी खबर आ रही हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में BSF की टीम पर हुए हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आतंकी हमला करने के बाद शहीद जवानों के हथियार आंतकी लेकर फरार हो गए। हमला श्रीनगर के पांडक इलाके का हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएफ की 37 बटालियन की रोड ओपनिंग पार्टी निरीक्षण कर वापस लौट रही थी। उस वक्त दो बाइक सवार आंतकवादियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। आंतकवादियों द्वारा बीएसएफ जवानों पर अचानक से किए गए हमले ने सैनिकों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। भागते वक्त आतंकियों ने जवानों का हथियार लेकर भाग निकलें। इस हमले में सात सैनिक घायल हो गए हैं। सभी घायल सैनिकों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में घायल 2 सैनिकों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। आपको बता दें कि आतंकियों ने शनिवार को भी कुलगाम में यारी पोरा सुरक्षा बलों के चेकपोस्ट पर हमला किया था। जिसमें एक जवान घायल हो गया थें। इलाज के दौरान जवान शहीद हो गए थे।
जम्मू-कश्मीर में BSF के 2 जवान शहीद, राइफल लेकर आतंकी फरार
Read Time:1 Minute, 41 Second
