बाइडेन के यूक्रेन दौरे से बौखलाए पुतिन, पश्चिमी देशों के खिलाफ भी संघर्ष को भडक़ाने का लगाया आरोप

बाइडेन के यूक्रेन दौरे से बौखलाए पुतिन, पश्चिमी देशों के खिलाफ भी संघर्ष को भडक़ाने का लगाया आरोप
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ अपने युद्ध के एक साल पूरा होने पर देश को संबोधित कर रहे हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश को संबोधित करते हुए यूक्रेस से जारी जंग पर कहा कि हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे, हम शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ पीछे एक बहुत ही अलग परिदृश्य तैयार किया जा रहा था। बात दें कि राष्ट्रपति पुतिन का ये बयान तब सामने आया है एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के यूक्रेन दौरे के लिए आये थे। इतना ही नहीं, पुतिन ने अपने वार्षिक संबोधन में पश्चिमी देशों के खिलाफ संघर्ष को भडक़ाने का आरोप लगाया।
पुतिन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हमारे लोगों की सुरक्षा अहम है और उससे समझौता नहीं कर सकते। इसके साथ ही नाटो देशों के दखल पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नाटो का रूस में लगातार दखल बढ़ रहा है। पश्चिम देश अपनी ताकत में इजाफे के लिए यूक्रेन युद्ध को हवा दे रहे हैं। यूक्रेन ने भी हत्याओं को बढ़ावा दिया। यदि वह बातचीत की मेज पर आ जाता तो इतना नुकसान नहीं होना था। उन्होंने कहा कि रूस अपनी रक्षा करने में सक्षम है और वह पीछे नहीं हटेगा। हम कोई खून-खराबा नहीं चाहते हैं, लेकिन पश्चिम की ओर से ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Read also x