PUBG और Zoom को भारत में प्रतिबंधित नहीं, केवल TikTok और अन्य चीनी ऐप्स पर लगा प्रतिबंध, जानिये क्यों ?

0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

भारत सरकार द्वारा प्रसिद्ध चीनी ऐप Tiktok समेत 59 फेमस ऐप्स को बैन कर दिया गया है और इन सभी चीनी ऐप्स को पूर्णतः बैन किये जाने की मुख्य वजह ऐप्स से होने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया गया है । हालांकि चीनी ऐप के बैन होने के बीच Twitter पर PUBG और Zoom ऐप भी ट्रेंड होने लगा। Twitter पर लोग सवाल पूछने लगे आखिर इतने सारे चीनी ऐप के बीच PUBG और Zoom ऐप को क्यों नहीं बैन किया गया।

बता दें, PUBG चीनी नहीं, दरअसल साउथ कोरियाई ऑनलाइन वीडियो गेम है। इसे ब्लूव्हेल की सहायक कंपनी बैटलग्राउंड ने बनाया है। चीनी की बात करें, तो चीनी सरकार ने शुरुआत में PUBG गेम को चीन में इजाजत देने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में चीन के सबसे बड़े वीडियो गेम पब्लिशर Tencent की मदद से इसे चीन में पेश किया गया। इसके बदले PUBG में चीनी Tencent कंपनी को हिस्सेदारी देनी पड़ी। इसके बाद ही PUBG को चीनी सरकार की तरफ से इजाजत मिली। इसे चीन में Game of peace के नाम से पेश किया गया। इसी गेम को साउथ कोरिया में Kakao Games की तरफ से मार्केटेड और डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।

Zoom कम्यूनिकेशन एक अमेरिकी कंपनी है। इसका हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के San Jose में है। कंपनी की बड़ी वर्कफोर्स चीन में काम करती है, जिस पर पिछले दिनों सर्विलांस और सेंसरशिप को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप काफी फेमस हुआ। इसी दौरान डाटा सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि अब कंपनी इसमें सुधार का दावा कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

admin

Related Posts

Read also x