देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसका सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। वही, महाराष्ट्र राजभवन के 16 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
महाराष्ट्र राजभवन में कुल 100 लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था जिसमें से 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि है। 100 में से अभी तक 55 से 57 लोगों की रिपोर्ट सामने आई है, वही अन्य लोगो की रिपोर्ट अभी अआनी बाकि है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राजभवन में रहते हैं इसलिये लोगों को उनकी सेहत की चिंता हो रही है। फिलहाल 16 कर्मचारियों के पॉजिटिव होने से राज्यपाल के भी संपर्क में आने का संदेशा है।
BMC के एक अधिकारी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्यपाल कोश्यारी की भी कोरोना जांच की जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1,46,600 हो गई है।