शराब पीने से किया मना तो चला दी गोली, हुई मौत, देखिये पूरी खबर

0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार रात को शराब पीने से मना करने पर बेटे ने मां की गोली मारकर कर दी हत्या। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी पुलिस ने जब्त कर ली है। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय बाला देवी के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने अवैध हथियार कहां से और किसके जरिए मंगाया था।

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने 5 बच्चों के साथ गांव बवाना इलाके में रहती थी। परिवार में तीन बेटी और तीन बेटे हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि मृतक महिला के पति की मृत्यु कुछ साल पहले हो गई थी। बेटों में से आरोपी सूरज की शादी नहीं हुई है। वह ड्राइवर का काम करता है, जबकि दो अन्य बेटे रंगाई-पुताई का काम करते हैं। सूरज शराब पीने का आदी है। वह रात को अक्सर शराब पीकर घर में आता है। इसका उसकी मां और भाई विरोध करते थे जिसे लेकर इनके बीच आपस में झगड़ा होता रहता था।

गुरुवार रात सूरज शराब के नशे में घर आया था। पहले की ही तरह उसकी मां ने उसे शराब पीने को लेकर बोला। इस पर वह भड़क गया और मां से हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद भी मां उसे डांटती रही तो वह नाराज होकर अपने कमरे में गया। उसने पिस्टल निकाली और बाईं कनपटी के पास सटाकर मां को गोली मार दी। गोली लगते ही वह फर्श पर गिर गई, जबकि सूरज वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसके दोनों भाइयों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इस बीच मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई। बुजुर्ग महिला को खून से लथपथ हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद ही मृत घोषित कर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Read also x