स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन बनेंगे WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष, 22 मई से कार्यभार संभालेंगें

0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ डाॅ. हर्षवर्धन भारत की जंग में सबसे आगे खडे़ लोगों में से है। डाॅ. हर्षवर्धन जापान के डाॅ. हिरोकी नकातानी की जगह लेंगे, जो डाब्लूएचओ के 34 सदस्यों के बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

आपको बता दें कि डब्लूएचओ की बैठक में भारत ओर से नामित किए गए डाॅ. हर्षवर्धन को नियुक्त करने का प्रस्ताव 19 मई को 194 देशों ने पारित किया। हालांकि डाॅ. हर्षवर्धन का पद संभालना केवल औपचारिकता भर रह गया था, जब यह फैसला हुआ था कि वह विश्व स्वास्थ्य सगंठन की दक्षिण-पूर्व एशिया ग्रुप के लिए भारत की ओर से नामित होगें। इसमें सर्वसम्मति से ये भी तय किया गया था कि भारत मई से शुरू होने जा रहे 3 साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड में रहेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में अभी तक प्रति 1 लाख आबादी पर कोरोना वायरस से मौत के लगभग 0.2 मामले सामने आए हैं, जबकि विश्व का आंकड़ा 4.1 मृत्यु प्रति लाख है। भारत में मंगलवार को कोविड-19 के कारण से मौत के मामले 3,163 तक पहुंच गए और संक्रमित मरीजों के कुल मामलों का आंकड़ा 1,01,139 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि 18 मई को देश में कोरोना वायरस के लिए रिकाॅर्ड 1,08,233 नमूनों की जंाच हुई है। अभी तक कुल 24,25,742 नमूनों की जांच हो चुकी है। डब्लूएचओ की स्थिति रिपोर्ट-119 के अनुसार मंत्रालय ने बताया कि पूरी दुनिया में 19 मई तक कोरोना वायरस के कुल 3,11,847 मौत के केस आए हैं, जो लगभग 4.1 मृत्यु प्रति लाख आबादी के है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

admin

Related Posts

Read also x