दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह , हालत स्थिर

0 0
Read Time:3 Minute, 26 Second

रविवार की बीती रात को पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य नरम होने के चलते उन्हे एम्स में भर्ती किया गया था। 87 वर्षीय मनमोहन सिंह को दिल्ली एम्स के कार्डियों-थोरैसिस वार्ड में डाॅक्टरों की एक विशेष टीम की देखरेख में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह के नई दवा के सेवन करने के बाद से उनके सीने में बैचेनी सी महसूस होने लगी थी जिस कारण उन्हे तत्काल भर्ती कराया गया था ताकि वे चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी सही ढंग से स्वास्थ्य परिक्षण किया जा सके। वहीं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सूत्रों के द्वारा फिलहाल भर्ती हुये सिंह का स्वास्थ्य है स्थिर बताया जा रहा है, साथ ही बुखार से संबंधित बाकी कारणों का पता लगाने के लिये उनके स्वास्थ्य का परीक्षण जारी है। वहीं दिल्लरी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के प्रति चितां व्यक्त की तथा उनके शीघ्र ही ठीक होने की कामना भी की है।

वहीं कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोशियल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉण् मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। मैं एक अरब से अधिक भारतीयों के साथ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली के एम्स में भर्ती होने की खबरों से चिंतित हूं लेकिन यह जानकार राहत मिली कि वे आईसीयू में नहीं हैं और अच्छे हैं। उनके जल्द और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे और जल्द ही अपने परिवार के साथ घर वापस आएंगे। संकट के इस समय में उनके बुद्धिमत्ता वाले परामर्श और मार्गदर्शन की देश को बहुत आवश्यकता है।शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी डॉण् मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने लिखा है कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉण् मनमोहन सिंह जी के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

admin

Related Posts

Read also x