भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने खुद ही सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। राहुल गांधी को सुरक्षा के बारे में अवगत कराया था। दिल्ली पुलिस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा के पुख्ता व समुचित इंतजाम किए थे। दिल्ली पुलिस ने ये रिपोर्ट गृहमंत्रालय को दी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से गृहमंत्रालय को दी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली पुलिस ने कहीं भी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरती।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की सिक्यूरिटी, ट्रैफिक व स्पेशल ब्रांच आदि यूनिटों से रिपोर्ट मांगी थी। यूनिटों की रिपोर्ट के आधार एक रिपोर्ट तैयार की गई और इस रिपोर्ट को गृहमंत्रालय को भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में कहीं भी सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरती। राहुल गांधी ही खुद ही सुरक्षा घेरे को तोड़ रहे थे। दिल्ली पुलिस ने साधा वर्दी में भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए थे। इन्होंने राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा बना रखा था। पुलिस ने रस्से से जो घेरा बनाया था उसे भी राहुल गांधी तोड़ते दिखे। इस रिपोर्ट के बारे में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अधिकारिक रूप से बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि कई जगह राहुल गांधी की सुरक्षा में रस्सी का घेरा दिखाई नहीं दिया था।
दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को दी रिपोर्ट, राहुल गांधी ने खुद ही नहीं किया प्रोटोकॉल का पालन

Read Time:2 Minute, 25 Second