भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। भाजपा मुख्यालय, दिल्ली में हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, हिमंता बिस्वा सरमा, भपेंद्र पटेल व अन्य मुख्यमंत्री शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने राज्य में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। माना जा रहा है, भाजपा का यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों व 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उठाया गया है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भाजपा मुख्यालय पहुंच गए है।
भाजपा शासित राज्यों के सीएम की दिल्ली में बैठक, पीएम मोदी-नड्डा समेत कई नेता मौजूद

Read Time:1 Minute, 39 Second