Read Time:1 Minute, 16 Second
रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल हो गया है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की यात्रा यूक्रेन के सभी लोगों के समर्थन के लिए बेहद महत्वपूर्ण संकेत है।
उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2021 में युद्ध शुरु हुआ था। एक साल बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि लाखों लोगों पर युद्ध का असर पड़ा है। वहीं, अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों से यूक्रेन को सैन्य मदद लगातार पहुंचाई गई है।