बीजेपी की Pragya Singh Thakur का विवादित बयान !

0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के रविवार को दिए गए एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचीं साध्वी ने कांग्रेस द्वारा चीन के मामले में खड़े किए जा रहे सवाल पर मीडिया से कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता। चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है। यहां साध्वी का इशारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर था।

साध्वी ने यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है। मैं कहती हूं कि देश भक्ति आएगी भी कहां से, जब दो-दो देश की सदस्यता लेकर रहेंगे।’ इसके अलावा सांसद ने कहा कि चीन से निपटने के लिए देश तैयार है। केंद्र सरकार चीन को पूरी ताकत से जवाब देगी। भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता।

चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत अन्य कई देशों का उदय ही भारत से हुआ है। भारत का पराक्रम व इतिहास पूरा विश्व जानता है। जो देश भारत को आंख दिखा रहे हैं, उनकी हमारे देश के वीरों के सामने कोई हैसियत ही नहीं है। सालों पहले चीन ने जो छल हमारे देश के साथ किया था, उसका जवाब अब दिया जाएगा। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो, लोकसभा चुनाव और उसके बाद भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
WhatsApp Image 2022-11-11 at 11.45.24 AM

admin

Related Posts

Read also x