दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में अंजन दास नाम के शख्स की हत्या ने देशभर को एक बार फिर सकते में डाल दिया है। अंजन की पत्नी पूनम और सौतेले बेटे ने छह महीने पहले मई में उसकी हत्या कर दी और फिर शव के टुकड़े-टुकड़ेकर फेंक दिए। अब इस मामले में मां और बेटा, दोनों पुलिस की हिरासत में है। इस दौरान आरोपित महिला का कबूलनामा सामने आया है। पूनम ने कैमरे के सामने मीडिया को बताया कि उसके बेटे ने पति की हत्या की। अंजन की पत्नी पूनम ने बताया कि उसके पति की नीयत ठीक नहीं थी। वह उसके बच्चों पर बुरी नजर रखता था। इसलिए बेटे दीपक ने सौतेले पिता की जान ले ली। वहीं, महिला ने खुद को बेकसुर बताया है।
जानकारी के मुताबिक, कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।