सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम को सुशांत पंचतत्व में विलीन हो गए थे। सुशांत की एक बहन अमेरिका में रहती हैं जो आज भारत आने के लिए रवाना होगी। लेकिन उन्हें एक बात परेशान कर रही है। श्वेता ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, सभी की मदद से भारत आने के लिए टिकट कन्फर्म हो गई है। मैं 16 जून को निकलूंगी। लेकिन मुझे 7 दिन के क्वारंटाइन पीरियड की चिंता है क्योंकि मुझे जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलने जाना है।
आपको बता देें कि इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि उन्हें भारत आने के लिए फ्लाइड टिकट नहीं मिल पा रहा है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि मुबई पुलिस जांच के दौरान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कथित तौर पर अवसाद में होने की बात को भी ध्यान में रखेगी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है कि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वह पेशेवर प्रतिस्पर्धा को लेकर कथित तौर पर अवसाद में थे। मुंबई पुलिस केस में इस कोण की भी जांच करेगी’।
सुशांत सिंह राजपूत के बाॅलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म काई पो छे से बाॅलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2014 में आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म पीके में दिखाई दिए थे। फिर साल 2015 में उनकी फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शाी रिलीज हुई। सुशांत को सबसे अधिक पाॅपुलैरिटी 2016 में रिलीज फिल्म एसएस धोनी से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रोल निभाया था। इसके बाद सुशांत ने राब्ता, केदारनाथ, सोनचिड़िया और छिछोरे फिल्म की थी।