Bigg Boss 13 फेम शहनाज गिल के पिता पर लगा रेप का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

बिग बाॅस 13 में शहनाज गिल एक दमदार प्रतियोगी के रूप में उभर कर सामने आई थी। शहनाज की आज बेहतरीन फैन फाॅलोइंग है। शहनाज के परिवार से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। इंडिया टुडे के अनुसार शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह उर्फ सुख प्रधान के खिलाफ जांलधर में एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। वहीं इस महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि संतोख सिंह ने उसके साथ पिस्तौल की नोंक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस ने अब मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलात्कार का आरोप सच है कि झूठ इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। खबर के मुताबिक इस घटना को 14 मई अंजाम दिया गया है। लेकिन घटना की शिकायत पीड़िता ने 19 मई को पुलिस में की है। जिसके बाद पुलिस ने शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबर के मुताबिक शहनाज के पिता के घर अपने बाॅयफ्रेंड के साथ गई थी। उसे पता चला था कि उसका बाॅयफ्रेंड संतोख के घर पर ही रहता है। पीड़िता सहेली के साथ संतोख सिंह के घर पहंुची तो वह वहीं बाहर इंतजार कर रहे थे और उन्होने बाॅयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। फिलहाल संतोख सिंह को फरार बताया जा रहा है। शहनाज गिल पंजाबी ऐक्टर्स है। बिग बाॅस शो के दौरान शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में आई थीं। शो से बाहर आने के बाद दोनों एक साथ म्यूजिक वीडियों में साथ दिखे थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

admin

Related Posts

Read also x